| पध्दति अध्ययन तथा विश्लेषण संस्थान (ईसा) की स्थापना वर्ष 1959 में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के शस्त्र मूल्यांकन ग्रुप के रुप में हुई। तत्पश्चात वर्ष 1963 में अपने कार्य वृध्दि के साथ इसे वैज्ञानिक मूल्यांकन ग्रुप का नया नाम दिया गया। वर्ष 1968 में ग्रुप के कार्यक्षेत्र का विस्तार कर इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में वैज्ञानिक मूल्यांकन निदेशालय का दर्जा दिया। रक्षा अनुसंधान में, पध्दति विश्लेषण के कार्यों को 1980 में पुनः संगठित कर, पध्दति अध्ययन तथा विश्लेषण संस्थान, दिल्ली में तथा वैमानिकीय पध्दति अध्ययन तथा विश्लेषण केन्द्र, बैंगलोर में स्थापित किये गये। दोनों प्रयोगशालाओं के कार्यों की एकरुपरता को देखते हुए वर्ष 2003 में वैमानिकीय पध्दति अध्ययन तथा विश्लेषण केन्द्र को पुनः ईसा में विलय कर दिया गया। आज ईसा पध्दति अध्ययन तथा विश्लेषण के क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की एक उत्कृष्ठ प्रयोगशाला है। संस्थान की, पध्दति अध्ययन, मॉडलिंग, सिम्यूलेशन, कंप्यूटर वारगेम, निष्पादन मूल्यांकन तथा विश्वसनियता आंकलन में अपनी अनूठी पहचान है।
भविष्य निरूपण
पध्दति विश्लेषण, माडलिंग तथा रक्षा पध्दति के अनुरूपण में अग्रणी होना।
लक्ष्य
निर्णय सहायक प्रणाली, संगणक युध्दक्रीड़ा एंव शस्त्र पध्दति विश्लेषण में दक्षता प्राप्त करना एंव उनके लिए साफ्टवेयर विकसित करना |