|
आरएम के वैज्ञानिक सलाहकार डा. वी.के. आत्रे और एयर स्टाफ के वाइस चीफ तथा संयुक्त इलैक्ट्रोनिक वारफेयर बोर्ड के चेयरमैन, एयर मार्शल, वीके पाटनी, एसवाईएसएम, पीवीएसएम, वीआर.सी, एडीसी मुख्य अतिथि थे। एडीई/एएसआईईओ के निदेशक, ईटीईडब्ल्यू प्रबंधक समिति के चैयरमेन डॉ. केजी नारायण ने स्वागत संबोधन किया। डा. आत्रे ने उदघाटन भाषण दिया तथा वीके पाटनी ने मुख्य भाषण दिया। डीएआरएल के निदेशक और तकनीकी कार्यक्रम समिति के चैयरमेन श्री एन. दिवाकर ने सेमिनार का ब्यौरा दिया। डा. वी.के. कोशी, सीएमडी बीईएल ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। सभी तीनों सेवाओं-वायु सेना, थल सेना और नौ सेना के प्रतिनिधि, आरसीएम, सीआरई, सीआरआई, के क्यूए विशेषज्ञ, डीआरडीओ प्रयोगशाला कुछ सरकारी क्षेत्रों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
|
 |
इस सेमिनार को चार बैठकों में आयोजित किया गया और इन बैठकों का नाम रखा गया-इमर्जिंग थ्रीट्स तथा ईडब्ल्यू सिनेरियो, इलेक्ट्रोनिक्स सपोर्ट, इलेक्ट्रोनिक अटैक, इमर्जिंग टेक्नोलोजी। प्रत्येक बैठक में लगभग 6 पेपर पेश किए गए। सभी प्रतिनिधियों को ईडब्ल्यू प्रणालियों की मूल चीजों से युक्त सीडी के साथ सेमीनार की कार्यवाही ब्यौरा का दिया गया। |