डीएआरई के मिशन एवियानिक्स स्कंध ने मिशन एवियानिक्स क्षेत्र का देश में विकास किया है। यह एलसीए के लिए मिशन कंप्यूटर (एमसी) के सफल निष्पादन से शुरु हुआ। एमसी की खूबियां निम्नलिखित हैं
1.
एलसीए में महत्वपूर्ण यूनिट है- निष्पादन
नेविगेशन, शस्त्र का लक्ष्य करना और उड़ान प्रबंधन
-
कार्य स्वदेशी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
-
उन्नत 32 बिट मॉड्यूलर अभिकल्पन
2.
उद्योग की साझेदारी के माध्यम से अभियान संबंधी उड़ान
कार्यक्रम (ओएफपी) सॉफ्टवेयर के तीन संस्करण (300 मैन एयर्ज)
3.
एलसीए तैयार करने के लिए कंप्यूटर और उपकरण आधार
लड़ाकू विमान के लिए मिशन एवियानिक्स (मिशन कंप्यूटर, डिस्पले
प्रोसेसर, रडार कंप्यूटर)
मिशन
कंप्यूटर:
प्रति सेकेंड 50 मिलियन से अधिक निर्देशों के निष्पादन से यह एमसी
एआरआईएनसी 429 और 1553बी चैनलों का प्रबंध करती है। यह शक्तिशाली
रियल-टाइम अभियान संबंधी प्रणाली और बीआईटी सुविधाओं का प्रबंध
करती है और सामान्य लूप-बैक टेस्टर और पीसी के आसान प्रयोग करने से
अनुरक्षित की जा सकती है।
डिस्पले प्रोसेसर:
यह चौरंगी मल्टी-फंक्शन डिस्पले और एक हेड-अप डिस्पले के संचालन के लिए
एंटी-अलाइस्ड कंप्यूटर बिंबों का सृजन करती है। यह शक्तिशाली
सीओटीएस प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें एमसी जैसी कई सामान्य
मोड्यूल्स हैं। सॉफ्टवेयर को पूर्ण रूप से देश में विकास किया गया
है। लड़ाकू विमान में एमसी और डीपी सफल उड़ान भर रहे हैं, जिनके
संबंध में उड़ान संबंधी परीक्षण किए जा रहे हैं।
रडार कंप्यूटर:
यह लड़ाकू विमान के शक्तिशाली क्रमिक सैन्य रडार को नियंत्रित करता है और
रडार डेटा प्रोसेसर के रूप में भी कार्य करता है।
इन सभी कंप्यूटरों को पूरी तरह एटीई उपकरण और पीसी पर आधारित कार्यक्रम
विकास स्टेशन से सुसज्जित कर भेजा गया है। ये कंप्यूटर ओपन सिस्टम
आर्किटेक्चर पर आधारित हैं और मॉड्यूल उच्च गति क्षमता के
ड्यूल-पोर्टड आरएमस से भेजी जाती है और इसे स्वतंत्र रूप से उन्नत
किया जा सकता है।
इन मॉड्यूलों का प्रयोग कर एक मुख्य वैमानिक कंप्यूटर विकसित किया गया है
और लड़ाकू विमान उन्नयन के लिए चुना गया है। इसे अपनी मॉड्यूल
अभिकल्पन के कारण, किसी दूसरे विमान उन्नयन में प्रयोग किया जा
सकता है। एमएडब्ल्यू ने कावेरी इंजन के लिए एक डिजिटल इलैक्ट्रानिक
कंट्रोल यूनिट विकसित की है और इंजन-बद्ध यूनिट के लिए अभिकल्पन को
अंतिम रूप दे रहा है जो 125 डिग्री वातावरण में कार्य करेगा।
लड़ाकू विमान रूपांतरण और ईडब्ल्यू प्रणालियों का एकीकरण
इन वर्षों में डीएआरई ने, संभाव्यता अध्ययन करने, विमान फेरबदल करने और
प्रणाली को विमान में सफलतापूर्ण एकीकृत करने के लिए, विशेषज्ञों
का एक विशाल समूह तैयार किया है।
आधुनिक ईडब्ल्यू उपकरण से कई प्रकार के लड़ाकू विमान प्लेटफार्मों को उन्नत
किया जाएगा। विकसित की गई विशेषज्ञता में सेंसर एंटीना स्थान,
ईएमआई/ईएमसी समस्या निराकरण, रूपांतरण किट विकास, विमान रूपांतरण
और ईडब्ल्यू सिस्टम एकीकरण शामिल हैं।
एयरबोर्न ईडब्ल्यू प्रणाली मूल्यांकन
रेंज ऑन व्हील्स (आरओडब्ल्यू) सुविधा का प्रयोग कर व्यापक मात्रात्मक
मूल्यांकन किया जा सकता है। यह रेंज ईएसएम/आरडब्ल्यूआर प्रणालियों
की डीएफ कार्यनिष्पादन के मूल्यांकन, जाम होने के कारण ट्रेकिंग
चूक का मूल्यांकन और कृत्रिम मिसाइल लांच से मिसाइल चूक-दूरी का
आकलन करने में प्रयोग की जाती है। रडार को अपेक्षित पैरामीटर मापों
के लिए प्रयोग किया जा सकता है और उसे काबिल बनाया जा सकता है।
विनिर्दिष्टियों के विरूद्ध निष्पादन जांच के लिए, आरएमएस और मानक
परिवर्तन की गणना हेतु संतुलित मान बनाम-निरपेक्ष मान प्रयोग किया
जा सकता है।
डीएआरई ने एयरबोर्न ईडब्ल्यू प्रणालियों की स्थापित
विनिर्दिष्टियों के मूल्यांकन और ईसीएम तकनीकी के साथ तालमेल रखने
के लिए रेंज ऑन व्हील्स (आरओडब्ल्यू) सुविधा विकसित की गई है। इस
मोबाइल रेंज में निम्नलिखित शामिल है:
-
थ्रीट रेडार
-
रिफ्रेंस रेडार
-
स्लेव्ड आरएक्स/टीएक्स पेडेस्टल सिस्टम
-
डेटा एक्वीजीशन स्टेशन
-
मिशन कंट्रोल स्टेशन और
-
जनरेटर व्हीकल
डेटा
एक्वीजीशन स्टेशन
40 फीट ट्रेलर पर निर्मित डेटा एक्वीजीशन स्टेशन में चार स्वतंत्र
केबिन और सर्विस बे हैं जहां आधारभूत सुविधाएं मौजूद रहती हैँ। यह
वाहन पूर्णतः वातानुकूलित है और अबाधित विद्युत आपूर्ति होती है।
डेटा अर्जन केंद्र प्रयोगशाला का वातावरण देता है और इसमें डेटा
अर्जन प्रणाली, डेटा विश्लेषण सुविधा, रियल टाइम टेलीमेट्री,
संचार, विडियो रिकोर्डिंग और डिस्पले, केंद्रीय समय और अंतरीय
जीपीएस आधारित स्टेशन है। यह डेटा अर्जन प्रणाली, पीसी आधारित है
और आरएस-422 यानों से सूचना एकत्रित करता है। ऑफ-लाइन फ्लाइट डेटा
विश्लेषण के लिए सभी कंप्यूटर नेटवर्क से जुड़े हैं। सभी उपकरण,
उपयुक्त शॉक माउंट से 19" कनसोल पर चढ़ाये जाते हैं।
मिशन
कंट्रोल स्टेशन
यह एक ऐसा मिशन नियंत्रक यान है जहां से सभी फ्लाइट परीक्षणों की
गतिविधियां को देखा जा सकता है और उन्हें निर्देशित किया जा सकता
है। इसमें एक विशिष्ट समाकृति डिस्पले प्रणाली है जिसका प्रयोग
करके प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है। यह यान पूर्णत:
वातानुकूलित है और इसमें यूपीएस और संचार प्रणाली है।
स्लेव्ड आरएक्स/टीएक्स पेडस्टल सिस्टम
स्लेव्ड आरएक्स/टीएक्स पेडेस्टल सिस्टम जिसमें एक सर्वो पेडस्टल,
एक ट्रांसमिटर एंटीना, ट्रांसमिटर प्रणाली, एक रिसीवर एंटीना और
रिसीवर प्रणाली होती है। यह सर्वों पेडेस्टल एक जांच रडार के अधीन
काम करता है। यह स्टेशन मूल्यांकन के अंतर्गत ईडब्ल्यू के पक्ष में
कार्यक्रमबद्ध थ्रीट सिग्नल प्रसारण और ऑन- बोर्ड ईसीएम प्रणाली से
आरएफ शक्ति के मापन को भी सुगम बनाएगा।
जनरेटर यान
इस यान में एक 100 केवीए, 3फेज के जनरेटर प्रणाली होती है और विद्युत वितरण
प्रणाली के माध्यम से अन्य यानों में वितरित होती है।
प्रयोगशाला प्रशीतक प्रणाली एवं भू-सहायक उपकरण
उच्च पॉवर इलैक्ट्रानिक्स द्वारा सृजित उच्च ताप दाब के प्रबंध के लिए
जबर्दस्त वायु प्रशीतक से लेकर बंद लूप तरल प्रशीतक स्तर तक, कई
सघन प्रशीतक प्रणालियां विकसित की गई और ये उड़ान के लिए खरी उतरी
हैं।
स्वचालित परीक्षण उपकरण (ईटीई)
डीएआरई में विकसित ईडब्ल्यू स्वीट में आरडब्ल्यूआर, आंतरिक जामर और
सुरक्षित जामर होते है। सभी लाइनों को प्रतिस्थानीय इकाईयां और
सहबद्ध पीसीबी परीक्षण के लिए एटीई निर्धारित किया गया है। इसमें
जीपीआईबी आधारित परीक्षण उपकरण, आईएसए यान आधारित पीसी एड-ऑन मापन
कार्ड और सीमाकर इंटरफेस यूनिट्स होती हैं। यह डेस्कटॉप कंप्यूटर
एटीई नियंत्रक के रूप में कार्य करता है। यह नियंत्रक जीपीआईबी
इंटरफेस बल और आरएस 232 तथा आरएस-422 श्रृंखला के माध्यम से एलआरयू
संप्रेषित करता है।
यह जांच सॉफ्टवेयर उत्कृष्ट चित्रमय प्रयोक्ता इंटरफेस से युक्त
विंडो आधारित है। इस सॉफ्टवेयर को एलआरयू और पीसीबी पर कार्यात्मक
परीक्षणों के संचालन के लिए सक्षम बनाया गया है, पासवर्ड संरक्षण
करते हुए निम्नलिखित अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान करता है:
-
सभी उपकरणों, एडेप्टर बॉक्स और पीसी एड-ऑन कार्ड पर, स्वतः परीक्षण
करता है।
-
एलआरयू और टेस्टर के बीच आरएफ पद्धति और विडियो पद्धति को
अनुसंशोधित करता है।
-
टेबूलर या चित्रमय आकार में तुरंत जांच रिपोर्ट दर्शाता है।
-
जांच रिपोर्टों का संग्रहण करता है
-
प्रयोक्ता की चुनिंदा रिपोर्टों की हार्ड कॉपी लेने की सुविधा
प्रदान करता है।
-
चुनिंदा लेखा चित्रांश देखने के लिए जूम सुविधा प्रदान करती है
-
प्रयोक्ता की एतिहासिक गतिविधियों और घटनाओं का
सृजन करता है
-
हर स्तर पर व्यापक मदद करता है।
सॉफ्टवेयर में न्यूनतम आंतरिक परिवर्तन करके नए परीक्षण या पुराने
परीक्षण उपकरण प्रतिस्थापित किए जा सकते हैं। टेस्टर अनुरक्षण में
अधिकतम लचीलापन लाने के लिए डीएलएल (डाइनेमिक लिंक लाइब्रेरी) के
रूप में उपकरण संचालक इंटरफेस और कार्यात्मक परीक्षण निर्धारित किए
गए हैं। एटीई कार्य निष्पादन मूल्यांकन के लिए प्रयोक्ता साइट पर
ही चलती है।
गतिशील एवियानिक्स एकीकरण रिग (डीएआईआर)
रिग पर विमान के सभी कार्यों का व्यापक परीक्षण करने के लिए एलसीए में
डीएआईआर का प्रयोग किया जाता है। एलसीए की सफलता में सहायक हुआ और
अब रिग एलसीए के लिए अद्यतन किया जा रहा है। फ्लाइट-ऑन-ग्राउंड के
रूप में नामित यह सुविधा अब सभी एवियानिक्स इंटरफेस और एकीकरण
परीक्षणों हेतु लड़ाकू विमान उन्नयन कार्यक्रम के लिए विकसित की गई
है। इस सुविधा की सहायता से लागू सख्त परीक्षण के कारण उन्नत
एवियानिक्स से युक्त लड़ाकू विमानों का सफल परीक्षण संभव हुआ।
|